Breaking News

रामपुर में महिला सिपाहियों ने की शिकायत, TI पर अभद्रता के आरोप

रामपुर, उत्तर प्रदेश – रामपुर में महिला सिपाहियों ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर (TI) पर अभद्र भाषा के प्रयोग और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इस शिकायत के बाद एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं

महिला सिपाहियों ने सुनाई आपबीती

कुछ दिन पहले 5 महिला सिपाही एसपी के पास पहुंचीं और उन्होंने TI पर दुर्व्यवहार और अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी बताया कि ड्यूटी के दौरान बाथरूम की सुविधा न होने पर उन्हें परेशानी होती है, लेकिन TI इस पर भी आपत्ति जताते हैं

एसपी ने बनाई जांच टीम

महिला सिपाहियों की शिकायत के बाद एसपी ने सीओ शाहबाद हर्षिता सिंह और महिला थानाध्यक्ष की एक टीम गठित की। यह टीम महिला कांस्टेबलों के बयान दर्ज कर रही है और मामले की जांच कर रही है

TI ने दी सफाई

इस मामले पर TI विजेंद्र सिंह ने आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि महिला कांस्टेबल की इमरजेंसी ड्यूटी लगाई गई थी और किसी के खिलाफ प्रार्थनापत्र देना आम बात है

एसपी ने दी जानकारी

रामपुर के एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और पूरी जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

About admin

Check Also

जयपुर नगर निगम में BJP बोर्ड गठन की तैयारी, मेयर चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल

जयपुर नगर निगम चुनाव परिणामों के बाद अब बोर्ड गठन की प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?