Breaking News

रायपुर में बड़ा रेल हादसा टला, मालगाड़ी के दो डिब्बे बेपटरी

रायपुर के उरकुरा आरएसडी मेन लाइन पर एक बड़ा रेल हादसा टल गया। बुधवार को मालगाड़ी के दो खाली डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे ट्रेनों की आवाजाही कुछ समय के लिए बाधित रही।

ट्रेनों की आवाजाही ठप

यह हादसा 2 अप्रैल को दोपहर 3:23 बजे हुआ, जब अपलाइन से मालगाड़ी गुजर रही थी। इसी दौरान दो डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना की जांच शुरू हो गई है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रेल परिचालन कम समय के लिए प्रभावित हुआ। बिलासपुर से आने वाली ट्रेनों को वहीं रोकना पड़ा। करीब 4:30 बजे मीडिल लाइन से ट्रेनों का संचालन फिर शुरू कर दिया गया।

रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे

हादसे की जानकारी मिलते ही एडीआरएम बजरंग अग्रवाल और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को सामान्य करने में जुट गए।

पहले भी हुआ था हादसा

उरकुरा सेक्शन में आठ महीने पहले शालीमार एक्सप्रेस पर एक बिजली का पोल गिर गया था। इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए थे। रेलवे जांच में यह पाया गया कि बिजली कंपनी के ठेकेदार की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई थी।

About admin

Check Also

‘CBI न आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, शुभेंदु अधिकारी PA केस में गलत गिरफ्तारी के बाद छूटे राज सिंह का छलका दर्द

‘CBI नहीं आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, गलत गिरफ्तारी के बाद राज सिंह का …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?