Breaking News

रीट में नकल के वांछित आरोपी के घर से अवैध डोडा चूरा बरामद

जालौर

रीट परीक्षा के वांछित आरोपी के घर दबिश के दौरान पुलिस को 39 किलो से अधिक अवैध डोडा चूरा मिला। आरोपी ने यह डोडा चूरा मकान के पास बने छपरे में गायों के चारे के साथ छुपाकर रखा था।

जालौर जिले के भीनमाल पुलिस ने रीट नकल गिरोह के वांछित आरोपी कुलदीप बिश्नोई के घर दबिश दी। तलाशी के दौरान 39.576 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। कुलदीप बिश्नोई, निवासी पुनासा, रीट नकल गिरोह में वांछित था।

दबिश के दौरान आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। घर की तलाशी में गायों के छपरे में चारे के साथ छुपाकर रखा 39.570 किलो डोडा चूरा मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?