Breaking News
ukairne-russia drone attack

रूस का यूक्रेन पर भीषण ड्रोन हमला: ओडेसा समेत पांच क्षेत्रों को बनाया निशाना, 2 नागरिकों की मौत

कीव: रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष एक बार फिर गंभीर रूप लेता दिख रहा है। ताजा घटनाक्रम में रूस ने यूक्रेन के ओडेसा सहित पांच अलग-अलग क्षेत्रों पर एक साथ 170 से अधिक ड्रोन से हमला किया, जिसमें दो लोगों की मौत और 15 अन्य के घायल होने की पुष्टि हुई है।

यूक्रेनी आपातकालीन सेवा की रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला गुरुवार तड़के हुआ और इसका मुख्य निशाना ओडेसा बंदरगाह क्षेत्र था, जो काला सागर के किनारे स्थित है और रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

ड्रोन हमले से शहर में तबाही, इमारतें जलकर खाक

ओडेसा के गवर्नर ओले किपर ने बताया कि इस हमले में कई बहुमंजिला रिहायशी इमारतें, एक सुपरमार्केट, निजी मकान और एक स्कूल को भारी नुकसान पहुंचा। साझा किए गए वीडियो में अग्निशमन दल को धधकती इमारतों में आग बुझाते और क्षतिग्रस्त दुकानों के मलबे को हटाते हुए देखा जा सकता है।

यूक्रेन के खारकीव शहर में भी एक पेट्रोल पंप को ड्रोन हमले का निशाना बनाया गया, जिससे वहां भीषण आग लग गई। खारकीव के मेयर इहोर तेरेखोव ने हमले की पुष्टि की और कहा कि शहर के मध्य हिस्से में यह बड़ा धमाका हुआ।

यूक्रेनी सेना का दावा: 74 ड्रोन रोके गए

यूक्रेन की वायु सेना ने दावा किया है कि उसने 170 में से 74 ड्रोन को मार गिराया, जबकि 68 ड्रोन इलेक्ट्रॉनिक जामिंग के कारण निष्क्रिय हो गए। इसके अलावा, रूस ने हमले के दौरान पांच बैलिस्टिक मिसाइलें भी दागीं। वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय ने भी बयान जारी करते हुए कहा कि उनकी सेना ने यूक्रेन के आठ ड्रोन को रातभर की कार्रवाई में मार गिराया है।

बढ़ती हमलों की श्रृंखला

यह हमला दर्शाता है कि रूस और यूक्रेन के बीच तनाव अब और गहराता जा रहा है और दोनों ओर से सैन्य अभियानों में तेजी आ रही है। नागरिक इलाकों को निशाना बनाए जाने के चलते मानवीय संकट और गहरा सकता है।

About Chandni Khan

Check Also

बुर्ज खलीफा का रिकॉर्ड तोड़ने आ रहा है ‘जेडा टावर’, जानें खूबियां

बुर्ज खलीफा का रिकॉर्ड तोड़ने आ रहा है जेद्दा टावर 1 किलोमीटर से ज्यादा होगी …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?