Breaking News
putin

रूस ने पाकिस्तान से अरबों डॉलर की डील की खबरों को बताया झूठा, कहा – भारत से रिश्तों को नुकसान पहुंचाने की साजिश

नई दिल्ली: रूस ने उन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है जिनमें दावा किया गया था कि उसने पाकिस्तान के साथ अरबों डॉलर का कोई बड़ा आर्थिक समझौता किया है। मास्को ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि पाकिस्तान मीडिया द्वारा फैलाई गई यह जानकारी न केवल झूठी है, बल्कि इसका उद्देश्य भारत-रूस संबंधों में दरार डालने की कोशिश है।

ऑल इंडिया रेडियो की रिपोर्ट के अनुसार, पाक मीडिया ने 13 मई को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विशेष सहायक हारून अख्तर खान और रूस के राजनयिक डेनिस नाज़िरोव के बीच हुई बैठक के बाद यह दावा किया था कि दोनों देशों के बीच बड़े पैमाने पर आर्थिक साझेदारी की डील हुई है, जिसमें कराची में एक संयुक्त स्टील मिल स्थापित करने जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।

हालांकि रूस ने अब इस कथित डील को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा है कि मास्को का इस्लामाबाद के साथ किसी भी बहु-अरब डॉलर के आर्थिक समझौते की कोई योजना नहीं है। रूसी अधिकारियों ने इस पूरे मामले को ‘अतिशयोक्तिपूर्ण और भ्रामक’ बताया है।

रूस ने उठाया गंभीर सवाल

रूस का कहना है कि इस तरह की झूठी खबरें जानबूझकर फैलाई गई हैं ताकि भारत और रूस के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी को प्रभावित किया जा सके। मॉस्को ने इस बात पर भी चिंता जताई कि यह झूठ ऐसे समय में फैलाया गया जब भारत ने हाल ही में “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी शिविरों पर सटीक कार्रवाई की है।

“पाक मीडिया की कोशिश – सनसनी फैलाना”

एक वरिष्ठ रूसी अधिकारी ने कहा, “ऐसी रिपोर्टों का उद्देश्य सिर्फ सनसनी फैलाना है। रूस और पाकिस्तान के बीच किसी भी बड़े स्तर की आर्थिक साझेदारी पर बात नहीं हुई है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि रूस की प्राथमिकता भारत के साथ उसके दीर्घकालिक और गहरे सहयोग को बनाए रखना है।

About Chandni Khan

Check Also

बुर्ज खलीफा का रिकॉर्ड तोड़ने आ रहा है ‘जेडा टावर’, जानें खूबियां

बुर्ज खलीफा का रिकॉर्ड तोड़ने आ रहा है जेद्दा टावर 1 किलोमीटर से ज्यादा होगी …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?