Breaking News

रूस-यूक्रेन शांति प्रयास पर संकट: अमेरिका पीछे हटने को तैयार, ट्रंप की उम्मीदों को झटका!

ukairne-russia peace

वॉशिंगटन | 18 अप्रैल 2025
रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से जारी युद्ध को समाप्त करने की अमेरिकी कोशिशें अब ठहराव की ओर बढ़ती दिख रही हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने संकेत दिए हैं कि अगर आने वाले दिनों में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई, तो अमेरिका इस पहल से पीछे हट सकता है।

रुबियो ने कहा, “शांति समझौते की संभावना अभी भी है, लेकिन यह एक कठिन रास्ता है। राष्ट्रपति ट्रंप इस मुद्दे में बहुत समय और ऊर्जा लगा चुके हैं, लेकिन अब अमेरिका को दूसरे महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर भी ध्यान देना होगा।”

ट्रंप की रणनीति पर सवाल

डोनाल्ड ट्रंप, जो चुनाव प्रचार के दौरान युद्ध को 24 घंटे में खत्म करने का दावा कर चुके थे, इस मोर्चे पर अब तक कोई निर्णायक सफलता नहीं हासिल कर पाए हैं। यूक्रेन और रूस के नेताओं से कई दौर की बातचीत के बावजूद जंग थमी नहीं है। हाल ही में यूक्रेनी शहर सुमी पर रूसी मिसाइल हमले ने स्थिति को और बिगाड़ दिया, जिसमें 34 नागरिकों की जान गई।

ट्रंप ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए रूस की कार्रवाई को “गंभीर गलती” करार दिया था। इससे पहले, उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ तीखी बहस में भी हिस्सा लिया था, जिससे दोनों देशों के संबंधों में तनाव और बढ़ गया।

क्या ट्रंप का सपना अधूरा रह जाएगा?

ट्रंप के लिए यह स्थिति किसी बड़े झटके से कम नहीं होगी। उनकी विदेश नीति की प्रमुख प्राथमिकताओं में रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करना शामिल था। अब जबकि अमेरिका इस शांति प्रयास से हटने की सोच रहा है, यह उनके वादों और छवि दोनों के लिए चुनौती बन सकता है।

About Chandni Khan

Check Also

homuz

ईरान ने होरमुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने की तैयारी की: अमेरिकी सूत्र

वॉशिंगटन:ईरान ने जून महीने में फारस की खाड़ी में अपने जहाजों पर समुद्री बारूदी सुरंगें …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?