Breaking News

रेलवे अपडेट: आबूरोड तक ही चलेगी जोधपुर–साबरमती एक्सप्रेस, वंदे भारत सहित 4 ट्रेनें आज प्रभावित

जोधपुर रेल मंडल में तकनीकी काम के चलते शुक्रवार को कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा। मदार–पालनपुर रेलखंड पर ब्रिज की मरम्मत के कारण वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द, देरी से या रेगुलेट कर चलाया जाएगा।

क्यों प्रभावित रहेंगी ट्रेनें
जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि मदार–पालनपुर सेक्शन में मावल और श्री अमीरगढ़ स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 812 पर स्टील गर्डर बदले जाने का काम किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को रेलवे ब्लॉक लिया गया है।

इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर

  1. जोधपुर–साबरमती एक्सप्रेस (14821/14822)

    • गाड़ी संख्या 14821 (जोधपुर–साबरमती) शुक्रवार को केवल आबूरोड तक चलेगी।

    • गाड़ी संख्या 14822 (साबरमती–जोधपुर) शनिवार को आबूरोड से जोधपुर के बीच ही चलेगी।

    • आबूरोड से साबरमती के बीच ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

  2. साबरमती–जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (12462)

    • शुक्रवार को यह ट्रेन साबरमती स्टेशन से 1 घंटे देरी से रवाना होगी।

    • निर्धारित समय: शाम 4.55 बजे।

  3. भगत की कोठी–मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल (09084)

    • शुक्रवार को यह ट्रेन 3 घंटे 30 मिनट देरी से चलेगी।

    • निर्धारित समय: सुबह 11.30 बजे।

  4. हनुमानगढ़–दादर रणकपुर एक्सप्रेस (14707)

    • शुक्रवार को जोधपुर से आबूरोड के बीच 60 मिनट रेगुलेट रहेगी।

यात्रियों को मिली राहत की खबर

  • कामाख्या–भगत की कोठी साप्ताहिक एक्सप्रेस (15624/23)

    • इस ट्रेन में अस्थायी रूप से एक स्लीपर कोच बढ़ाया जाएगा

    • कामाख्या से: 6 फरवरी से 24 अप्रैल तक (12 ट्रिप)

    • भगत की कोठी से: 10 फरवरी से 28 अप्रैल तक (12 ट्रिप)

  • भगत की कोठी–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (04827/28)

    • पहले यह ट्रेन फरवरी 2026 तक चलनी थी, अब मार्च 2026 तक चलेगी।

    • भगत की कोठी से: 7 से 28 मार्च (4 ट्रिप, शनिवार)

    • बांद्रा टर्मिनस से: 8 से 29 मार्च (4 ट्रिप, रविवार)

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?