Breaking News

रेलवे ग्रुप डी भर्ती के आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 9 मार्च तक कर सकेंगे अप्लाई

सीकर। रेलवे में ग्रुप डी भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत की खबर है। रेलवे प्रशासन ने 21,997 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 2 मार्च थी, जिसे अब बढ़ाकर 9 मार्च कर दिया गया है।

उम्मीदवार अब 11 मार्च तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। वहीं आवेदन फॉर्म में किसी प्रकार की गलती होने पर 12 मार्च से 21 मार्च के बीच सुधार करने का मौका भी मिलेगा।

इस भर्ती में उम्मीदवार केवल एक ही जोन में आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उसी जोन में अलग-अलग पदों के लिए आवेदन करने की अनुमति होगी। यह भर्ती मुख्य रूप से ट्रैक मेंटेनर, पॉइंट्समैन और अन्य तकनीकी पदों के लिए की जा रही है।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए 18 से 33 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। रेलवे के अनुसार इस भर्ती में एक करोड़ से अधिक आवेदन आने की संभावना है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होगा।

  1. ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

सीबीटी परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को पीईटी के लिए बुलाया जाएगा। पीईटी में सफल होने के बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच की प्रक्रिया होगी।

परीक्षा का पैटर्न

रेलवे ग्रुप डी की लिखित परीक्षा के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

  • परीक्षा की अवधि: 90 मिनट

  • कुल प्रश्न: 100

प्रश्नों का विभाजन इस प्रकार होगा:

  • जनरल साइंस – 25 प्रश्न

  • गणित – 25 प्रश्न

  • रीजनिंग – 30 प्रश्न

  • जनरल अवेयरनेस और करेंट अफेयर्स – 20 प्रश्न

परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी।

About admin

Check Also

बस्तर में 1500 नौकरियां, शिक्षा और विकास पर सरकार का बड़ा फोकस

छत्तीसगढ़ सरकार ने इस बार का बजट ‘संकल्प’ थीम पर पेश किया है। इसे विकसित …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?