Breaking News

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज से पहले ट्रेनिंग शुरू की, वनडे संन्यास की चर्चाएं तेज

भारतीय वनडे कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को आगामी ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए अपनी फिटनेस पर काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने मुंबई में जिम सेशन के दौरान अपने ट्रेनिंग पार्टनर और पूर्व क्रिकेटर अभिषेक नायर के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।

आईपीएल 2025 के बाद रोहित ने कुछ महीनों तक क्रिकेट से दूरी बनाई थी। इस दौरान भारतीय टीम इंग्लैंड के लंबे और चुनौतीपूर्ण दौरे पर थी। दौरे की शुरुआत से पहले ही रोहित टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुके थे। इससे पहले वह टी20 क्रिकेट को भी अलविदा कह चुके थे। टेस्ट से संन्यास लेने के बाद वह इंग्लैंड में परिवार के साथ छुट्टियां बिताने में व्यस्त रहे और पिछले हफ्ते ही भारत लौटे हैं। अभिषेक नायर का नाम क्रिकेट जगत में एक अनुभवी ट्रेनर के रूप में जाना जाता है। वह दिनेश कार्तिक, केएल राहुल, रिंकू सिंह और कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी जैसे खिलाड़ियों के साथ काम कर चुके हैं। इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले भी उन्होंने केएल राहुल को ट्रेनिंग दी थी।

रोहित के वनडे क्रिकेट से रिटायर होने की खबरें भी इन दिनों चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की भविष्य की योजनाओं में वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए रोहित और विराट कोहली दोनों शामिल नहीं हैं। हालांकि, बोर्ड फिलहाल अगले साल के टी20 वर्ल्ड कप पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, इसलिए वनडे क्रिकेट में इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं की जा रही। रोहित खुद चाहते हैं कि वह वनडे वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी करें और इसके लिए उन्होंने अपनी फिटनेस पर फोकस करना शुरू कर दिया है।

महेंद्र सिंह धोनी के बाद रोहित शर्मा अकेले ऐसे भारतीय कप्तान हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में दो आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम की। धोनी ने भी ये दोनों ट्रॉफी जीती थीं, साथ ही 2011 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब भी भारत को दिलाया था। रोहित के पास भी यह मौका था कि वह वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में शामिल हों। 2023 वनडे वर्ल्ड कप में उनकी कप्तानी में भारत फाइनल तक पहुंचा, लेकिन खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हार गया।

अब देखने वाली बात यह होगी कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज और आने वाले महीनों में रोहित का प्रदर्शन कैसा रहता है और क्या वह वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक भारतीय टीम का हिस्सा बने रहते हैं या नहीं।

About Hussain

Check Also

होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का एक और जहाज डूबा:ओमान तट के पास हादसा, 14 क्रू मेंबर्स को कोस्टगार्ड ने बचाया

मेंबर्स को कोस्टगार्ड ने बचाया make a news होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का एक और …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?