Breaking News

विदेश में मऊ के डॉक्टर ने बढ़ाया जिले का मान

मऊ। मधुमेह (डायबिटीज़) के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए मऊ के प्रकाश हॉस्पिटल व ट्रॉमा सेंटर के मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव सिंह ने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में हुए विश्व मधुमेह संगठन के वार्षिक सम्मेलन में अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया।

इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दुनिया भर के हजारों डॉक्टर और स्वास्थ्य वैज्ञानिक शामिल हुए थे। डॉ. गौरव सिंह ने वहां अपने शोध कार्य को प्रस्तुत कर मऊ और देश का नाम रोशन किया। उनके शोध पत्र की विशेषज्ञों ने जमकर सराहना की।

डॉ. सिंह की यह उपलब्धि मऊ के चिकित्सा जगत के लिए एक गर्व का विषय है और आने वाले समय में यह क्षेत्र के अन्य डॉक्टरों को भी बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करेगी।

प्रकाश हॉस्पिटल व ट्रॉमा सेंटर मऊ के चेयरमैन डॉ. मनीष राय, डायरेक्टर डॉ. नीतीश राय और सभी कर्मचारियों ने डॉ. गौरव सिंह को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About admin

Check Also

‘CBI न आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, शुभेंदु अधिकारी PA केस में गलत गिरफ्तारी के बाद छूटे राज सिंह का छलका दर्द

‘CBI नहीं आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, गलत गिरफ्तारी के बाद राज सिंह का …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?