Breaking News

विराट कोहली ने इकाना में 2 घंटे मैराथन प्रैक्टिस की:स्ट्रेट ड्राइव पर छक्के लगाए, स्टेडियम में दौड़े; बाहर फैन्स का जमावड़ा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया। मैच से पहले कोहली करीब दो घंटे तक मैदान पर सक्रिय नजर आए। उन्होंने नेट्स में बल्लेबाजी की, फिटनेस पर काम किया और मैदान के चक्कर लगाकर अपनी तैयारियों को धार दी।

अभ्यास सत्र के दौरान विराट ने अपने पसंदीदा शॉट्स भी खेले। खासकर स्ट्रेट ड्राइव पर उनके शॉट्स ने मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। बल्लेबाजी के दौरान स्टेडियम में मौजूद सपोर्ट स्टाफ और टीम से जुड़े लोगों की नजरें लगातार उन पर टिकी रहीं।

स्टेडियम के बाहर भी विराट कोहली का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। बड़ी संख्या में पहुंचे फैंस ने उनके नाम के नारे लगाए और उनकी एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए। लखनऊ में विराट की लोकप्रियता एक बार फिर साफ दिखाई दी। LSG मुकाबले से पहले RCB की जोरदार तैयारी, विराट-भुवनेश्वर की बातचीत भी चर्चा में

7 मई को होने वाले RCB और लखनऊ सुपर जायंट्स के मुकाबले से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इकाना स्टेडियम में अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। टीम के कई खिलाड़ी अभ्यास सत्र में नजर आए, जहां बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फिटनेस पर खास फोकस किया गया।

अभ्यास के दौरान कप्तान रजत पाटीदार, भुवनेश्वर कुमार और अन्य खिलाड़ियों ने भी नेट्स में समय बिताया। इसी बीच विराट कोहली और भुवनेश्वर कुमार के बीच बातचीत भी देखने को मिली, जिसने फैंस और टीम से जुड़े लोगों का ध्यान खींचा।

RCB की टीम इस मुकाबले को लेकर पूरी गंभीरता के साथ तैयारी करती दिखी। इकाना में होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम माना जा रहा है, ऐसे में अभ्यास सत्र में खिलाड़ियों का फोकस और ऊर्जा साफ दिखाई दी। फैंस को अब इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?