Breaking News

शिक्षकों के ट्रांसफर पर मंत्री मदन दिलावर के बयान से मची हलचल, शिक्षा विभाग ने जारी किए नए आदेश

बीकानेर: शिक्षा विभाग में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर अब तक कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिल रहे थे। हाल ही में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने यह साफ कहा था कि थर्ड ग्रेड शिक्षकों के ट्रांसफर नहीं होंगे। उनके इस बयान के बाद शिक्षा विभाग में खलबली मच गई है।

49 कार्मिकों की प्रतिनियुक्ति

इसी बीच, शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने दो अलग-अलग आदेश जारी कर 49 कार्मिकों की प्रतिनियुक्ति की है। इनमें 32 कार्मिकों की प्रतिनियुक्ति राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक मंडल के कार्यालयों में की गई है, जो सभी अलग-अलग ग्रेड के शिक्षक हैं। इन शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति एक साल के लिए की गई है। इसके अलावा, साक्षरता एवं सतत शिक्षा विभाग में भी 17 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

मंत्री का बयान

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा था कि थर्ड ग्रेड शिक्षकों का चयन जिलों के अंदर ही होता है, इसलिए उनका ट्रांसफर मांगना नियमों के खिलाफ है। इस बयान से थर्ड ग्रेड शिक्षक नाराज हैं और इसका विरोध कर रहे हैं। मंत्री के बयान के बाद ही शिक्षा विभाग ने 49 कार्मिकों की प्रतिनियुक्ति के आदेश जारी कर दिए, जिनमें से 37 तृतीय श्रेणी के शिक्षक शामिल हैं।

About admin

Check Also

आत्महत्या रोकने संबंधी जनहित याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

अदालत बोली- नीति से जुड़े मामलों में सरकार को फैसला लेना है दिल्ली हाईकोर्ट ने …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?