शेखावाटी क्षेत्र में ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिलों में मंगलवार से शीतलहर का दौर शुरू होगा, जो अगले तीन दिन तक चलेगा। इस दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने इन तीनों जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे यहां अचानक सर्दी बढ़ने का अनुमान है।
बरसात से बढ़ेगी सर्दी
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब और हरियाणा में दो दिन बारिश हो सकती है, जिसका असर राजस्थान में भी देखा जाएगा। मंगलवार से सीकर, चूरू, झुंझुनूं, हनुमानगढ़ और गंगानगर में सर्द उत्तर दिशा की हवाएं चलेंगी। शीतलहर का यह दौर 12 दिसंबर तक जारी रहेगा।
पारा जमाव बिंदू तक पहुंच सकता है
कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार, रविवार को न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की बढ़त हुई थी, जो 4.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिनों में तापमान में फिर गिरावट आएगी, जो 2 से 4 डिग्री तक हो सकती है। फतेहपुर में पारा जमाव बिंदु के आसपास भी पहुंच सकता है।
CHANNEL009 Connects India
