Breaking News

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: भोपाल के निवेशकों को 2 हजार करोड़ का नुकसान!

भोपाल: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट से निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। बाजार 2200 अंक से ज्यादा गिर गया, जिससे पूरे देश में 13 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। भोपाल और आसपास के इलाकों में ही निवेशकों को करीब 2 हजार करोड़ रुपए का नुकसान होने की खबर है।

तेजी से ऊपर जा रहे बाजार के लिए यह इस साल का सबसे बड़ा झटका है। जनवरी से अब तक बाजार लगभग 7 फीसदी टूट चुका है।

निवेशकों को क्या करना चाहिए?
शेयर बाजार के जानकारों का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है। निवेशकों को धैर्य बनाए रखना चाहिए और अच्छे शेयरों में निवेश कर घाटा पूरा करने की सलाह दी जा रही है।
शेयर कारोबारी दीप अग्रवाल ने कहा कि अभी शेयर बेचकर बाजार से बाहर निकलना समझदारी नहीं होगी।

विशेषज्ञों की राय:

  • अरुण कोठारी, शेयर बाजार एक्सपर्ट:
    “निवेशकों को झटका जरूर लगा है, लेकिन धैर्य रखें और घबराहट में बाजार से बाहर न निकलें। अच्छे शेयरों में निवेश कर नुकसान की भरपाई हो सकती है।”

  • संतोष अग्रवाल, शेयर कारोबारी:
    “अमेरिकी राष्ट्रपति के टैरिफ वार का असर बाजार पर पड़ा है। लेकिन उम्मीद है कि एक-दो महीने में बाजार में सुधार होगा।”

  • आदित्य जैन मनयां, बीएसई/एनएसई मेंबर:
    “स्थानीय निवेशकों को भी बाजार गिरने से करीब 2 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।”

बाजार गिरने की वजह:
वैश्विक स्तर पर व्यापार युद्ध (ट्रेड वॉर) बढ़ने और अमेरिका में मंदी की आशंका के चलते भारतीय शेयर बाजार धड़ाम हो गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ बढ़ाने की घोषणा से बाजार में भूचाल आ गया।

About admin

Check Also

2026 में सिर्फ नौकरी पर निर्भर रहना जोखिम भरा, साइड हसल शुरू करना बन रहा जरूरी

आज के समय में कई कंपनियों में नौकरी की स्थिति पहले जैसी सुरक्षित नहीं रही …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?