Breaking News

श्रीगंगानगर: नई धानमंडी में कृषि जिन्सों की भारी आवक, जगह-जगह लगा जाम

श्रीगंगानगर।
नई धानमंडी में इन दिनों कृषि जिन्सों की रिकॉर्ड तोड़ आवक हो रही है। सोमवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मंडी के कई हिस्सों में जाम लगा रहा। मंडी में जौ, सरसों और गेहूं के करीब 1.50 लाख बैग पहुंचे हैं।

मंडी समिति के अनाज सचिव सूबे सिंह रावत ने बताया कि सरसों और जौ की भारी आवक हो रही है, जबकि गेहूं की आवक भी धीरे-धीरे शुरू हो गई है। जगह कम पड़ने के कारण किसानों को सड़क पर ही अपनी फसल की ढेरियां लगानी पड़ रही हैं।


जाम से निपटने के प्रयास

मंडी में व्यवस्था संभालने के लिए होम गार्ड और कर्मचारियों की टीमें लगाई गई हैं, लेकिन भारी भीड़ के कारण जाम पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। इसलिए मंडी प्रशासन ने फैसला किया है कि मंगलवार और बुधवार को कृषि जिन्सों की बोली नहीं होगी।


कम उठाव, बढ़ती दिक्कतें

नई धानमंडी में फसल की आवक तो बहुत हो रही है, लेकिन माल उठाव कम हो रहा है। शनिवार को 1.60 लाख बैग, रविवार को 1.40 लाख बैग आए, लेकिन रोजाना औसतन 1.25 से 1.50 हजार बैग ही उठाए जा रहे हैं। इस वजह से मंडी में स्टॉक लगातार बढ़ता जा रहा है और किसानों को काफी परेशानी हो रही है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?