जयपुर: जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय का 7वां दीक्षांत समारोह 17 अप्रैल को आयोजित होगा। इस समारोह में राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हरिभाऊ किसनराव बागड़े 11 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगे।
क्या होगा खास?
-
14 शोधार्थियों को विद्यावारिधि (पीएचडी) उपाधि प्रदान की जाएगी।
-
कुल 6458 विद्यार्थियों को डिग्रियां मिलेंगी, जिनमें शास्त्री, आचार्य, शिक्षा शास्त्री, और शिक्षा आचार्य की डिग्रियां शामिल हैं।
-
कुलसचिव नरेंद्र कुमार वर्मा के अनुसार, इस समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और दीक्षांत भाषण देंगे।
-
संस्कृत शिक्षा मंत्री मदन दिलावर विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित होंगे।
-
राज्यपाल और लोकसभा अध्यक्ष शंकराचार्य परपरा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज को विद्या वाचस्पति (डी. लिट.) की मानद उपाधि प्रदान करेंगे।
शिक्षकों को वेतन का संकट
वहीं दूसरी ओर, विश्वविद्यालय के शिक्षकों को वेतन देने में दिक्कतें आ रही हैं। सरकार ने विश्वविद्यालय की ग्रांट रोक दी है, जिसके कारण शिक्षकों को वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहा है। कुलपति प्रो. रामसेवक दुबे ने कहा कि यह तकनीकी कारणों की वजह से हुआ है और जल्द ही ग्रांट जारी कर दी जाएगी।
CHANNEL009 Connects India
