Breaking News

सचिन तेंदुलकर का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Reddit पर फैंस के साथ जमकर की मस्ती

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ना सिर्फ एक महान बल्लेबाज रहे हैं, बल्कि उनका सेंस ऑफ ह्यूमर (हास्य भावना) भी जबरदस्त है। हाल ही में सचिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर अपने फैंस के साथ “Ask Me Anything” (मुझसे कुछ भी पूछो) सेशन किया। इस दौरान फैंस ने उनसे कई मजेदार और दिलचस्प सवाल पूछे, जिनका उन्होंने बड़े ही अनोखे और हंसाने वाले अंदाज में जवाब दिया।

इस सेशन में एक फैन को यकीन नहीं हुआ कि सच में सचिन तेंदुलकर ही उनसे बात कर रहे हैं। उसने थोड़ा शक जताते हुए सवाल पूछा,

“सच में सचिन तेंदुलकर हो क्या? वेरिफिकेशन के लिए कृपया वॉइस नोट भेजो।”

अब इस सवाल पर कोई नाराज़ हो सकता था, लेकिन सचिन ने अपने मजाकिया अंदाज से ऐसा जवाब दिया कि सब हंस पड़े। उन्होंने लिखा:
अभी आधार भी भेजूं क्या?

इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनके हास्य स्वभाव की तारीफ करने लगे। फैंस ने कहा कि सचिन का यह अंदाज उन्हें और भी ज्यादा खास बनाता है

इस सेशन में जब एक फैन ने उनसे पूछा कि उनकी अब तक की सबसे पसंदीदा इनिंग (पारी) कौन-सी है, तो सचिन ने साल 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में खेली गई पारी को बताया।

इस मैच में भारत को चौथी पारी में 387 रन का बड़ा लक्ष्य मिला था। सचिन ने उस समय नाबाद 103 रन बनाकर भारत को 6 विकेट से जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

इस पारी को वह इसलिए भी खास मानते हैं, क्योंकि यह मैच 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के कुछ ही समय बाद खेला गया था। सचिन ने कहा कि वह शतक देशवासियों को समर्पित था।

हालाँकि सचिन तेंदुलकर ने नवंबर 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन उनका क्रिकेट से प्यार आज भी बरकरार है।
वो इस साल खेले गए International Masters League में India Masters टीम की कप्तानी करते नजर आए।

इस टूर्नामेंट के फाइनल में, उनकी टीम ने West Indies Masters को 6 विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती। सचिन के नेतृत्व में यह जीत उनके फैंस के लिए एक और यादगार लम्हा बन गई।

सचिन तेंदुलकर सिर्फ एक बेहतरीन खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि एक जिंदादिल इंसान भी हैं। Reddit सेशन में उनका मजाकिया जवाब और दिल से दिए गए जवाब यह साबित करते हैं कि वो फैंस से जुड़ने का हुनर भी बखूबी जानते हैं।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?