Breaking News

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम

सड़क हादसे में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद उसके गुस्साए परिजनों ने मोतीनगर चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। उन्होंने मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता देने और टक्कर मारने वाले चालक को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

चक्काजाम के कारण जाम में फंसी लंबी कतारें
गुस्साए परिजनों ने मोतीनगर चौराहे पर करीब आधे घंटे तक चक्काजाम किया, जिससे चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घटना की सूचना मिलते ही मोतीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर सड़क से हटाया।

सड़क हादसा
पुलिस के अनुसार, गुरुवार दोपहर गोपालगंज थाना क्षेत्र में संजय ड्राइव पर बाइक सवार तीन युवकों को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गोवर्धन अहिरवार, कमल और देवी घायल हो गए थे। कार चालक ने खुद उन्हें अस्पताल पहुंचाया। गोवर्धन की हालत गंभीर होने पर उसे भाग्योदय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाकी दो घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?