Breaking News

सरकारी नौकरी 2025: RPSC और कर्मचारी चयन बोर्ड में जल्द आएंगी बंपर भर्तियां, जानिए कहां-कहां होंगी नौकरियां

जयपुर। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने साल 2025-26 के बजट में 1.25 लाख सरकारी पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इनमें से 25 से 30 हजार पद RPSC (राजस्थान लोक सेवा आयोग) के जरिए और 80 से 90 हजार पद कर्मचारी चयन बोर्ड के जरिए भरे जाएंगे।

अभी तक कितनी भर्ती की मंजूरी मिली?

इस साल जनवरी से अप्रैल तक आरपीएससी को केवल तीन विभागों से कुल 31 पदों की भर्ती के लिए प्रस्ताव मिले हैं:

  • आयुष विभाग – लेक्चरर के 9 पद

  • जलदाय विभाग – कनिष्ठ रसायनज्ञ के 13 पद

  • ऊर्जा विभाग – सहायक विद्युत निरीक्षक के 9 पद

इन बड़ी भर्तियों का इंतजार कर रहे युवा

राज्य में कई बड़ी भर्तियों का अभी भी इंतजार है, जिनमें शामिल हैं:

  • RPSC RAS और अधीनस्थ सेवाएं 2025

  • माध्यमिक शिक्षा, कॉलेज शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा

  • कृषि, सांख्यिकी, स्थानीय निकाय

  • सहायक अभियंता, स्कूल शिक्षा

  • सब इंस्पेक्टर भर्ती, जो पिछले 4 साल से नहीं हुई

पिछले साल कितनी भर्तियां निकली थीं?

2024 में RPSC द्वारा विभिन्न पदों के लिए भर्तियां की गई थीं, जिनमें प्रमुख रूप से:

  • सहायक अभियंता (सिविल/यांत्रिकी/विद्युत) – 1014 पद

  • डिप्टी जेलर – 73 पद

  • वरिष्ठ अध्यापक – 347 पद

  • प्रोग्रामर आईटी – 216 पद

  • पुस्तकालयाध्यक्ष द्वितीय श्रेणी – 300 पद

  • आरएएस और अधीनस्थ सेवा – 1096 पद

  • वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) – 2129 पद

  • सहायक आचार्य कॉलेज शिक्षा – 574 पद

  • सहायक कृषि अधिकारी – 331 पद

  • सब इंस्पेक्टर दूरसंचार – 98 पद

राज्य सरकार और आयोग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही नई भर्ती प्रक्रियाएं शुरू की जाएंगी, जिससे युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा।

About admin

Check Also

कोंडागांव में 980 पदों पर भर्ती, 18 फरवरी को लगेगा प्लेसमेंट कैंप

कोंडागांव जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए अच्छी खबर है। रोजगार दिलाने के उद्देश्य …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?