Breaking News

सर्दी का सितम शुरू, ठंड और घने कोहरे से छाए रहेंगे कई जिले, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

छत्तीसगढ़, 2024: छत्तीसगढ़ में मौसम के मिजाज में बदलाव देखा जा रहा है। ठंड की शुरुआत के बाद चक्रवात फेंगल के कारण कुछ दिनों तक तापमान में वृद्धि हुई थी, लेकिन अब एक बार फिर ठंड का असर बढ़ने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ बनने और मौसम शुष्क होने के कारण राजधानी रायपुर में मंगलवार से ठंड बढ़ने की संभावना है। अगले दो दिनों में पारा 5 डिग्री तक गिर सकता है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिल सकता है। 10-11 दिसंबर को सुबह घना कोहरा भी छा सकता है। सोमवार को भी राजधानी और अन्य क्षेत्रों में घना कोहरा देखा गया था।

राजधानी रायपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री था, जो सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा था। अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से डेढ़ डिग्री अधिक था। हवा में आर्द्रता सुबह 89% और शाम को 65% रही। सुबह बादल छाए थे, लेकिन फिर मौसम साफ हो गया और धूप खिली रही। रात के तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद हल्की ठंड का अहसास हो रहा था। अंबिकापुर में सबसे ज्यादा ठंड रही, जहां न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री था, जो सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा था।

प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी ठंड बढ़ने की संभावना है। पेंड्रारोड में रात का तापमान 15.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से डेढ़ डिग्री ज्यादा था। पहाड़ी इलाकों और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में ठंड ज्यादा महसूस हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के विशेषज्ञों के अनुसार, मंगलवार को कहीं-कहीं आंशिक बादल रहेंगे, लेकिन कुल मिलाकर मौसम शुष्क रहेगा और ठंड बढ़ेगी।

प्रमुख स्थानों का तापमान

  • रायपुर: 30.4 – 20.0
  • माना: 30.5 – 19.7
  • बिलासपुर: 29.4 – 20.2
  • पेंड्रारोड: 28.4 – 15.4
  • अंबिकापुर: 26.2 – 12.5
  • जगदलपुर: 29.1 – 18.5
  • दुर्ग: 31.4 – 16.6
  • राजनांदगांव: 30.0 – 18.0

About admin

Check Also

उत्तराखंड में प्री-मानसून का कहर: भारी बारिश और बर्फबारी, आज ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में प्री-मानसून बारिश और बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार देर …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?