Breaking News

सागर की जूडो खिलाड़ी यामिनी को मिलेगा विक्रम अवार्ड

नेशनल और इंटरनेशनल में जीते कई मेडल

सागर की जूडो खिलाड़ी यामिनी मौर्य का नाम विक्रम अवार्ड-2023 के लिए चुना गया है। यामिनी ने राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीते हैं। उनके पिता हरिओम मौर्य ने बताया कि उन्होंने 2008 में चौथी कक्षा में पढ़ाई के दौरान जूडो की शुरुआत की थी। फिलहाल, वह कर्नाटक के बेल्लारी जिले में प्रशिक्षण ले रही हैं

पहले भी मिल चुका है एकलव्य अवार्ड

यामिनी के शुरुआती कोच दीपक कुमार ने बताया कि उन्होंने सब जूनियर प्रतियोगिता में ग्वालियर से अपने करियर की शुरुआत की और पहली ही बार में मेडल जीत लिया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2013 में उन्हें एकलव्य अवार्ड से सम्मानित किया गया।

यामिनी की बड़ी उपलब्धियां

  • 31वें वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में 57 किग्रा कैटेगरी में कांस्य पदक

  • 2022 और 2023 की नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

  • एशियन गेम्स में 2 कांस्य पदक

  • जूनियर कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक

मध्यप्रदेश के 6 खिलाड़ी विक्रम अवार्ड के लिए नामांकित

खिलाड़ी खेल स्थान
यामिनी मौर्य जूडो सागर
ऐश्वर्य प्रताप सिंह शूटिंग खरगोन
जाहन्वी श्रीवास्तव क्याकिंग-कनोइंग भोपाल
रागिनी मार्को तीरंदाजी जबलपुर
शिवानी पवार कुश्ती छिंदवाड़ा
श्रुति यादव बॉक्सिंग भोपाल

यामिनी की इस उपलब्धि से उनके परिवार और सागर जिले में खुशी की लहर है।

About admin

Check Also

IPL में मिला था देश छोड़ने और नागरिकता बदलने का ऑफर, राशिद खान का शॉकिंग खुलासा https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/rashid-khan-shocking-revelation-offer-change-citizenship-during-ipl-aksp-dskc-2527860-2026-04-19

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?