Breaking News

सिराज ने ओवल टेस्ट जिताया, ओवैसी ने की तारीफ – मिला जवाब भी |

इंग्लैंड के खिलाफ ‘द ओवल’ में खेले गए पांचवें टेस्ट के आखिरी दिन टीम इंडिया को जीत के लिए सिर्फ 4 विकेट चाहिए थे और इंग्लैंड को 35 रन बनाने थे। भारत के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने कमाल की गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट झटके और भारत ने यह मुकाबला 6 रन से जीत लिया। इसके साथ ही टेस्ट सीरीज़ 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई।

इस मैच में शानदार प्रदर्शन के चलते मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने इस टेस्ट में कुल 9 विकेट लिए, जिसमें दूसरी पारी में 5 विकेट शामिल हैं। पूरे इंग्लैंड दौरे पर सिराज ने 5 टेस्ट खेले और 23 विकेट लिए। यह रिकॉर्ड इंग्लैंड में किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा एक टेस्ट सीरीज़ में सबसे ज़्यादा विकेट लेने का है। इससे पहले जसप्रीत बुमराह ने 2021 में यही आंकड़ा छुआ था।

AIMIM पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सिराज की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा – “मोहम्मद सिराज, आप हमेशा मैच विनर हो। जैसे हम हैदराबादी में कहते हैं, पूरा खोल दिए पाशा!”

इस पर सिराज ने जवाब देते हुए लिखा – “Thank you so much sir ❤️🙏🏽 always cheering for me.” (आपका बहुत-बहुत धन्यवाद सर, हमेशा मेरा हौसला बढ़ाने के लिए।)

6 अगस्त को जारी हुई आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में मोहम्मद सिराज ने जबरदस्त 12 पायदान की छलांग लगाई है। अब वो 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पहले वह 27वें नंबर पर थे।

ओवल टेस्ट के बाद भारत लौटने पर एयरपोर्ट पर भी फैंस ने सिराज का स्वागत किया। अब चर्चा है कि उन्हें एशिया कप 2025 की भारतीय टीम में जगह मिल सकती है। हालांकि, टी20 फॉर्मेट में उन्हें ज़्यादा मौके नहीं मिले हैं। उन्होंने अपना आखिरी टी20 मैच जुलाई 2024 में खेला था। एशिया कप का आयोजन 9 से 28 सितंबर तक यूएई में होना है।

About Hussain

Check Also

41 साल की उम्र में क्रिस्ट‍ियानो रोनाल्डो ने जड़ी ‘सेंचुरी’, इत‍िहास रचने से 29 गोल दूर

41 की उम्र में भी रोनाल्डो का जलवा कायम, करियर की ‘सेंचुरी’ पूरी कर रचा …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?