टीम इंडिया के ओपनिंग बैटर यशस्वी जायसवाल ने कुछ समय पहले फैसला कर लिया था कि वह अब मुंबई की तरफ से घरेलू क्रिकेट नहीं खेलेंगे। इसके लिए उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) से NOC (No Objection Certificate) भी मांग ली थी ताकि वह किसी और राज्य के लिए खेल सकें। खबरों के मुताबिक, जायसवाल गोवा की टीम से जुड़ने वाले थे और उन्हें वहां खेलने की अनुमति भी मिल गई थी।
लेकिन इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर खिलाड़ी और मुंबई के हीरो रोहित शर्मा ने यशस्वी को समझाया और उनका मन बदल दिया।
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, MCA के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने बताया कि रोहित शर्मा ने खुद यशस्वी से बात की और उन्हें समझाया कि मुंबई की टीम छोड़ना सही फैसला नहीं होगा।
रोहित ने यशस्वी से कहा कि, “मुंबई जैसी टीम के लिए खेलना गर्व की बात है। यह वही टीम है जिसने तुम्हें मौका दिया, तुमने यहां से ही अपने करियर की शुरुआत की। इस शहर ने तुम्हें पहचान दी, एज ग्रुप क्रिकेट भी यहीं से खेली है, इसलिए इसे छोड़ना ठीक नहीं।”
रोहित शर्मा की इस सलाह का असर हुआ और यशस्वी जायसवाल ने अपना फैसला वापस ले लिया। अब वह घरेलू क्रिकेट में भी मुंबई की ही टीम से खेलते नजर आएंगे।
CHANNEL009 Connects India
