Breaking News

यशस्वी जायसवाल छोड़ना चाहते थे मुंबई की टीम, लेकिन रोहित शर्मा ने मना लिया

टीम इंडिया के ओपनिंग बैटर यशस्वी जायसवाल ने कुछ समय पहले फैसला कर लिया था कि वह अब मुंबई की तरफ से घरेलू क्रिकेट नहीं खेलेंगे। इसके लिए उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) से NOC (No Objection Certificate) भी मांग ली थी ताकि वह किसी और राज्य के लिए खेल सकें। खबरों के मुताबिक, जायसवाल गोवा की टीम से जुड़ने वाले थे और उन्हें वहां खेलने की अनुमति भी मिल गई थी।

लेकिन इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर खिलाड़ी और मुंबई के हीरो रोहित शर्मा ने यशस्वी को समझाया और उनका मन बदल दिया।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, MCA के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने बताया कि रोहित शर्मा ने खुद यशस्वी से बात की और उन्हें समझाया कि मुंबई की टीम छोड़ना सही फैसला नहीं होगा।

रोहित ने यशस्वी से कहा कि,  “मुंबई जैसी टीम के लिए खेलना गर्व की बात है। यह वही टीम है जिसने तुम्हें मौका दिया, तुमने यहां से ही अपने करियर की शुरुआत की। इस शहर ने तुम्हें पहचान दी, एज ग्रुप क्रिकेट भी यहीं से खेली है, इसलिए इसे छोड़ना ठीक नहीं।”

रोहित शर्मा की इस सलाह का असर हुआ और यशस्वी जायसवाल ने अपना फैसला वापस ले लिया। अब वह घरेलू क्रिकेट में भी मुंबई की ही टीम से खेलते नजर आएंगे।

About Hussain

Check Also

कुक्के सुब्रह्मण्य मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए अगले दो वर्षों में 1,000 अतिरिक्त कमरे उपलब्ध कराए जाएंगे।

कुक्के सुब्रह्मण्य मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं अगले दो वर्षों में 1,000 नए …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?