Breaking News

सीआरएस ने मुदरिया से बिरसिंहपुर तक 7 किमी तीसरी लाइन का किया निरीक्षण

6 घंटे चला निरीक्षण, स्पीड ट्रायल भी किया गया

शहडोल: मुदरिया से बिरसिंहपुर के बीच बनी 7 किमी लंबी नई तीसरी रेल लाइन का निरीक्षण सीआरएस (कमिश्नर ऑफ रेल सेफ्टी) और रेलवे अधिकारियों ने किया। यह निरीक्षण सुबह 9 बजे से शुरू हुआ और शाम 3 बजे तक चला। इस दौरान नई रेल लाइन, अंडरब्रिज और स्टेशनों की गहन जांच की गई।

कोलकाता से आए सीआरएस ब्रजेश कुमार मिश्रा के साथ डीआरएम प्रवीण पांडेय, चीफ ऑफिसर कंस्ट्रक्शन, चीफ ब्रिज इंजीनियर समेत इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन विभाग के 30-35 अधिकारी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान सीआरएस ने ओएमएस ट्रेन से स्पीड ट्रायल भी किया। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार तीसरी लाइन और अन्य निर्माण कार्यों में कोई कमी नहीं पाई गई।

जल्द शुरू होगा तीसरी लाइन से परिचालन

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पेंड्रा से बिरसिंहपुर तक तीसरी लाइन का काम पूरा हो चुका है। बिरसिंहपुर से आगे लाइन बिछाई जा चुकी है, लेकिन कुछ पुल निर्माण कार्य अभी बाकी हैं। गुरुवार को सीआरएस ने घुनघुटी से मुदरिया तक 10 किमी लाइन का निरीक्षण किया, और अगले दिन मुदरिया से बिरसिंहपुर तक 7 किमी का निरीक्षण किया।

सीआरएस की यह जांच अंतिम मानी जाती है। हरी झंडी मिलते ही तीसरी लाइन से ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा, जिसमें 15-20 दिन का समय लग सकता है। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए आरपीएफ के जवान तैनात रहे।

About admin

Check Also

जयपुर नगर निगम में BJP बोर्ड गठन की तैयारी, मेयर चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल

जयपुर नगर निगम चुनाव परिणामों के बाद अब बोर्ड गठन की प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?