Breaking News

सीतापुर जेल में आजम खान की तबीयत बिगड़ी, परिवार को सता रही चिंता

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान की तबीयत लगातार खराब होती जा रही है, जिससे उनका परिवार बहुत परेशान है। गुरुवार को उनकी पत्नी तंजीम फातिमा, बेटा अदीब आजम और सपा नेता शावेज खान उनसे मिलने सीतापुर जेल पहुंचे।

जेल से निकलकर पत्नी ने जताई चिंता

मुलाकात के बाद पत्नी तंजीम फातिमा भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि अब उन्हें किसी इंसान पर भरोसा नहीं रहा, केवल अल्लाह पर विश्वास है। तंजीम ने बताया कि जेल में आजम खान को सही इलाज नहीं मिल रहा, जबकि उनकी उम्र और खराब तबीयत को देखते हुए उन्हें खास देखभाल की जरूरत है

बेटे अदीब आजम की अपील

आजम खान के बेटे अदीब आजम ने बताया कि उनके पिता कई बीमारियों से जूझ रहे हैं और ऐसे में जेल में रहना उनके लिए मुश्किल हो गया है। वह दवाइयों और खजूर लेकर जेल पहुंचे थे और जेल प्रशासन से अपील की कि आजम खान की देखभाल में कोई लापरवाही न हो

18 महीने से सीतापुर जेल में बंद

आजम खान फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में दोषी पाए गए हैं और उन्हें सात साल की सजा हुई है। वह पिछले 18 महीनों से सीतापुर जेल में बंद हैंअक्टूबर 2023 में उन्हें रामपुर से सीतापुर जेल भेजा गया था। इस केस में उनकी पत्नी और बेटे को भी सजा हुई थी, लेकिन दोनों को बाद में जमानत मिल गई

परिवार और सपा की मांग

परिवार ने एक बार फिर सरकार से अपील की है कि आजम खान की उम्र और तबीयत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज दिया जाएसपा नेताओं और समर्थकों ने भी इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?