Related Articles
बंगाल में BJP का ऐतिहासिक दिन
सुवेंदु अधिकारी बने राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री, पूरी कैबिनेट ने बांग्ला में ली शपथ
पश्चिम बंगाल की राजनीति में इतिहास रचते हुए सुवेंदु अधिकारी ने राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। कोलकाता में आयोजित भव्य समारोह में हजारों समर्थकों की मौजूदगी के बीच नई सरकार ने सत्ता संभाली।
राजभवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निषिथ प्रमाणिक और अशोक समेत कई नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। खास बात यह रही कि सभी नेताओं ने पूरी शपथ बांग्ला भाषा में ली, जिसे बीजेपी ने “बंगाल की संस्कृति और अस्मिता का सम्मान” बताया।
समारोह में भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहे। शपथ के दौरान “जय श्रीराम” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया।
मुख्यमंत्री बनने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और उद्योगों में निवेश बढ़ाना होगी। उन्होंने विपक्ष को भी साथ लेकर चलने की बात कही।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बंगाल में भाजपा की यह जीत राष्ट्रीय राजनीति में बड़ा संदेश मानी जा रही है। वहीं विपक्ष ने नई सरकार को “जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने” की चुनौती दी है।
CHANNEL009 Connects India
