Breaking News

सेना भर्ती: लड़कियों ने दौड़ में दिखाया दम, नारी शक्ति का परचम लहराया

सेना भर्ती परीक्षा में युवतियों ने अपनी ताकत और फिटनेस का अच्छा प्रदर्शन किया। मध्यप्रदेश के 15 जिलों से आई युवतियों में से 57 प्रतिशत ने दौड़ में सफलता हासिल की, जबकि पुरुष उम्मीदवारों में केवल 34 प्रतिशत ही दौड़ पूरी कर पाए।

मेडिकल टेस्ट में भी महिलाएं आगे
महिलाओं ने मेडिकल टेस्ट में भी अपनी फिटनेस साबित की। 25.97 प्रतिशत महिलाओं ने इस टेस्ट को पास किया, जबकि पुरुषों में यह आंकड़ा केवल 18 प्रतिशत था। अभी कुछ युवाओं के मेडिकल टेस्ट के परिणाम आना बाकी हैं।

रैली में जबलपुर सहित 15 जिलों के उम्मीदवार शामिल हुए
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के खेल मैदान में हुई अग्निवीर भर्ती रैली में कुल 6234 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। इनमें से 5993 पुरुष और 241 महिलाएं थीं। इस रैली में 14 नवंबर तक उम्मीदवारों ने भाग लिया। फिर उनका मेडिकल टेस्ट लिया गया और अप्रैल में मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

पुरुष वर्ग के आंकड़े

  • 5993 पुरुषों को बुलाया गया
  • 5009 ने दौड़ में भाग लिया
  • 1706 ने दौड़ पास की
  • 908 ने मेडिकल टेस्ट पास किया
  • 482 के मेडिकल परिणाम अभी बाकी हैं

महिला वर्ग के आंकड़े

  • 241 महिलाओं को बुलावा भेजा गया
  • 154 महिलाओं ने भाग लिया
  • 89 ने दौड़ में सफलता पाई
  • 40 ने मेडिकल टेस्ट पास किया
  • 16 के मेडिकल परिणाम रुके हुए है

About admin

Check Also

विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार की ओर से हर साल 125 स्कॉलरशिप दी जाती हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा का मौका मिल सके। यह स्कॉलरशिप खासतौर पर उन छात्रों के लिए है जो पढ़ाई में अच्छे हैं लेकिन आर्थिक कारणों की वजह से विदेश नहीं जा पाते। 👉 क्या है यह स्कॉलरशिप? इस योजना को National Overseas Scholarship (NOS) कहा जाता है, जिसे सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय संचालित करता है। 📌 कौन कर सकता है आवेदन? कम से कम 60% अंक जरूरी उम्र 35 साल से कम परिवार की सालाना आय ₹8 लाख से कम SC, ST, Nomadic Tribes और अन्य पिछड़े वर्ग के छात्र पात्र 📌 क्या-क्या मिलेगा? पूरी ट्यूशन फीस रहने के लिए सालाना भत्ता यात्रा खर्च (हवाई टिकट) वीजा और मेडिकल खर्च 👉 यानी छात्रों को लगभग पूरा खर्च सरकार उठाती है, जिससे वे बिना आर्थिक दबाव के पढ़ाई कर सकें। 📌 कैसे करें आवेदन? आधिकारिक वेबसाइट: nosmsje.gov.in ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे 📌 सीटों का बंटवारा कुल 125 स्कॉलरशिप 115 SC छात्रों के लिए 30% सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व 👉 निष्कर्ष: अगर आप विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं लेकिन पैसे की समस्या है, तो यह स्कॉलरशिप आपके लिए बड़ा मौका साबित हो सकती है।

विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?