Related Articles
सागर: दो दिवसीय हजरत बेरी वाले बाबा का उर्स सोमवार सुबह 5 बजे कजलीवन मैदान, सदर में संपन्न हुआ। इस दौरान बारिश के बीच भी लोगों ने कव्वालियों का खूब आनंद लिया।
पहले दिन लखनऊ के मशहूर कव्वाल कमर वारसी ने अपनी शानदार कव्वालियों से ऐसी महफिल जमाई कि लोग बारिश में भी बैठे रहे। रविवार रात 10 बजे राजस्थान के कव्वाल शब्बीर सिद्दाकत अली साबरी ने कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने अपनी कव्वाली के जरिए हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश दिया और बाबा साहब की शान में कलाम पेश कर सबका दिल जीत लिया।
प्रमुख अतिथि रहे मौजूद
कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में सुधीर यादव, मिश्री चंद्र गुप्ता, पूर्व पार्षद शेखर चौधरी, मुबीन मकरानी, दिनेश वर्मा, विनीत ताले वाले, आलोक केसरवानी, पवन यादव और सरवर मकरानी मौजूद रहे।
उर्स कमेटी का सम्मान
उर्स कमेटी के अध्यक्ष हरिओम केशरवानी ने कार्यक्रम की बेहतर व्यवस्था करने वाले कमेटी के सभी सदस्यों को सम्मानित किया। इनमें महबूब मम्मा, सलीम मकरानी, इस्लाम मकरानी, अकरम मकरानी, सद्दाम मकरानी, नासिर मकरानी, मोईन मकरानी, जुल्फकार चौधरी, जमील मामा, फैजान मकरानी और वसीम मकरानी शामिल थे।
कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने अहमदाबाद प्लेन हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी।
CHANNEL009 Connects India
