Breaking News
isarel

हमास की कैद से लौटी युवती के साथ अपने ही देश में दरिंदगी, फिटनेस ट्रेनर पर गंभीर आरोप

गाज़ा में हमास की कैद से छूटने के बाद एक इजराइली युवती ने अपने साथ हुई एक दर्दनाक घटना का खुलासा किया है। 22 वर्षीय मिया शेम ने बताया कि रिहाई के कुछ समय बाद ही उनके साथ उनके ही घर में बलात्कार हुआ। चौंकाने वाली बात यह है कि यह अपराध गाज़ा में नहीं बल्कि इजराइल में हुआ, और आरोपी कोई और नहीं बल्कि एक नामी फिटनेस ट्रेनर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिया की मुलाकात उस ट्रेनर से एक त्योहार के मौके पर हुई थी। इसके बाद वे कुछ समय तक संपर्क में रहीं और एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में बातचीत होती रही। युवती के अनुसार, ट्रेनर ने उन्हें एक हॉलीवुड निर्माता से मिलवाने की बात कही थी, जो गाज़ा में बिताए उनके अनुभव पर फिल्म बनाना चाहता था।

युवती का कहना है कि जब वह उस ट्रेनर से दोबारा मिलने को तैयार हुईं, तो वह उनके घर आया। उस समय युवती की एक दोस्त भी वहां मौजूद थी, लेकिन ट्रेनर ने उसे यह कहकर रवाना कर दिया कि बातचीत बेहद निजी और संवेदनशील है। इसके बाद क्या हुआ, इसे लेकर युवती की यादें धुंधली हैं, लेकिन उन्हें पूरा यकीन है कि उन्हें किसी नशीले पदार्थ का सेवन करवा कर दुष्कर्म किया गया।

“मुझे ज़्यादा कुछ याद नहीं, लेकिन मेरा शरीर सब महसूस करता है,” मिया ने कहा। उन्होंने बताया कि इस पूरी घटना को समझने और स्वीकार करने में उन्हें कई दिन लग गए।

मिया की मां केरन के मुताबिक, घटना के बाद उनकी बेटी की मानसिक स्थिति उस समय से भी खराब थी, जब वह हमास की कैद से लौटी थी। उन्होंने कहा, “मैंने अपनी बेटी को इस कदर टूटे हुए पहले कभी नहीं देखा।”

About Chandni Khan

Check Also

homuz

ईरान ने होरमुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने की तैयारी की: अमेरिकी सूत्र

वॉशिंगटन:ईरान ने जून महीने में फारस की खाड़ी में अपने जहाजों पर समुद्री बारूदी सुरंगें …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?