Breaking News

हल्क होगन की मौत हार्ट अटैक से हुई, मेडिकल रिपोर्ट में हुआ खुलासा

पूर्व रेसलिंग सुपरस्टार और हॉलीवुड अभिनेता हल्क होगन की मौत की वजह अब साफ हो गई है। अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के मेडिकल परीक्षक (Postmortem Doctor) की रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई है कि उनकी मौत हार्ट अटैक (दिल का दौरा) की वजह से हुई। हल्क होगन, जिनका असली नाम टेरी यूजीन बोलिया था, 80 और 90 के दशक में रेसलिंग की दुनिया का बड़ा नाम रहे हैं। उनकी उम्र 71 साल थी। कुछ समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी, लेकिन किसी को भी इस तरह अचानक हार्ट अटैक की आशंका नहीं थी।

फ्लोरिडा मेडिकल टीम ने बताया कि होगन को सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। हल्क होगन WWE के सबसे पॉपुलर और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले रेसलर्स में से एक थे। उन्होंने कई बार WWE चैम्पियनशिप जीती थी और ‘हलकमेनिया’ नाम से मशहूर एक पूरा दौर शुरू किया था। उनके फैंस दुनियाभर में मौजूद हैं।

उनकी मौत की खबर से पूरे खेल जगत और मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके यादगार पलों को साझा कर रहे हैं।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?