Related Articles
अगर आप होली पर जयपुर से कोलकाता, लखनऊ, कानपुर, हावड़ा, गुवाहाटी, पटना, वाराणसी, अयोध्या या बेंगलुरु जाने की योजना बना रहे हैं, तो ट्रेन की सीटें अभी ही चेक कर लें। 10 से 14 मार्च के बीच जयपुर से चलने वाली ज्यादातर लंबी दूरी की ट्रेनें पहले से ही फुल हो चुकी हैं। स्लीपर कोच में 100 से ज्यादा वेटिंग और एसी कोच में 50 से 85 तक वेटिंग चल रही है। परदेसियों को अब तत्काल टिकट या स्पेशल ट्रेनों का इंतजार है, लेकिन रेलवे ने अभी तक होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा नहीं की है।
जयपुर से कुछ रूटों की स्थिति:
- जयपुर-हावड़ा: अजमेर-सियालदाह ट्रेन में स्लीपर वेटिंग 141 और थर्ड एसी वेटिंग 85। जोधपुर-हावड़ा ट्रेन में स्लीपर वेटिंग 100 और थर्ड एसी वेटिंग 90।
- जयपुर-लखनऊ: कविगुरु एक्सप्रेस में स्लीपर वेटिंग 104, थर्ड एसी 40, सेकंड एसी 30। 1 मार्च को सुल्तानपुर एक्सप्रेस, 12 मार्च को मरुधर एक्सप्रेस और 13 मार्च को गोरखपुर एक्सप्रेस में बुकिंग बंद।
- जयपुर-गुवाहाटी: बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस में स्लीपर वेटिंग 107 और थर्ड एसी 48।
- जयपुर-कानपुर: अजमेर-सियालदाह, जोधपुर-हावड़ा और बीकानेर-गुवाहाटी ट्रेनों में स्लीपर वेटिंग 100 से ऊपर।
- जयपुर-पटना: अनन्या एक्सप्रेस और बाड़मेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस में स्लीपर वेटिंग 110 और एसी वेटिंग 50 से ज्यादा।
हवाई किराए में थोड़ी राहत
कई यात्री अब हवाई यात्रा का विकल्प चुन रहे हैं। कुंभ मेले की वजह से हवाई किराए 2 से 8 गुना तक बढ़े हुए हैं, लेकिन होली के दौरान कुछ राहत है। जैसे, अभी जयपुर से अहमदाबाद का किराया 10,000 रुपये है, लेकिन 10 से 14 मार्च के बीच बुकिंग करने पर 4,500 से 5,000 रुपये में टिकट मिल रही है।
CHANNEL009 Connects India
