Breaking News

होली पर बिहार के लिए 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत

होली के मौके पर बिहार से बाहर रहने वाले लोगों के लिए रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है। त्योहार के दौरान घर आने-जाने में परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे ने 9 जोड़ी अतिरिक्त होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि यह ट्रेनें अलग-अलग रूटों पर चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों की यात्रा आसान होगी।

इन ट्रेनों का संचालन मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर होगा।

उधना–हसनपुर रोड स्पेशल (09031 / 09032)

09031 उधना–हसनपुर रोड स्पेशल
यह ट्रेन 22 फरवरी से 29 मार्च तक हर रविवार चलेगी। उधना से सुबह 11:25 बजे चलेगी और अगले दिन डीडीयू, पाटलिपुत्र, मुजफ्फरपुर होते हुए रात 8:00 बजे हसनपुर रोड पहुंचेगी।

09032 हसनपुर रोड–उधना स्पेशल
यह ट्रेन 23 फरवरी से 30 मार्च तक हर सोमवार चलेगी। हसनपुर रोड से रात 9:45 बजे चलेगी और मुजफ्फरपुर, पाटलिपुत्र, डीडीयू होते हुए तीसरे दिन दोपहर 3:00 बजे उधना पहुंचेगी।

गांधीधाम–भागलपुर स्पेशल (09451 / 09452)

09451 गांधीधाम–भागलपुर स्पेशल
6 मार्च से 27 मार्च तक हर शुक्रवार चलेगी।

09452 भागलपुर–गांधीधाम स्पेशल
9 मार्च से 30 मार्च तक हर सोमवार चलेगी।
यह ट्रेन गोरखपुर, नरकटियागंज, बापूधाम मोतीहारी, मुजफ्फरपुर और बरौनी के रास्ते चलेगी।

कोलकाता रूट की स्पेशल ट्रेनें

रेलवे ने कोलकाता से बिहार के लिए भी विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है:

  • 03043 / 03044 और 03045 / 03046 हावड़ा–रक्सौल स्पेशल

  • 03183 / 03184 सियालदह–मधुबनी स्पेशल

  • 03185 / 03186 और 03187 / 03188 कोलकाता–मधुबनी स्पेशल

  • 08753 / 08754 दुर्ग–मधुबनी स्पेशल

  • 03007 / 03008 हावड़ा–खातीपुरा (जयपुर) स्पेशल

इन ट्रेनों से बिहार, झारखंड और राजस्थान के यात्रियों को फायदा होगा।

दिल्ली और आनंद विहार रूट की स्पेशल ट्रेनें

  • 04070 / 04069 आनंद विहार–शेखपुरा

  • 04054 / 04053 नई दिल्ली–बरौनी

  • 04060 / 04059 नई दिल्ली–सुपौल

  • 04010 / 04009 दिल्ली–सीतामढ़ी

  • 04014 / 04013 आनंद विहार–लौकहा बाजार

  • 04066 / 04065 आनंद विहार–खोरधा रोड जंक्शन

ये ट्रेनें गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, गया, गोमो और भुवनेश्वर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।

हमसफर क्लोन एक्सप्रेस की अवधि बढ़ी

रेलवे ने जयनगर–अमृतसर हमसफर क्लोन एक्सप्रेस (04651 / 04652) का संचालन 1 मार्च से 31 मार्च तक बढ़ा दिया है। इससे पंजाब में रहने वाले मिथिलांचल के लोगों को खास सुविधा मिलेगी।

रेलवे के इस फैसले से होली के दौरान लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और वे आसानी से अपने घर पहुंच सकेंगे।

About admin

Check Also

पटना हाई कोर्ट का बड़ा कदम: विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार सहित 42 विधायकों को नोटिस

पटना हाई कोर्ट ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार समेत 42 विधायकों को नोटिस जारी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?