Breaking News

1551 फीट लंबा श्याम निशान और 3 हजार भक्तों का रेला, कन्हैया मित्तल की खाटूधाम पैदल यात्रा

खाटू श्यामजी के भक्तों का उत्साह शनिवार को रींगस-खाटू मार्ग पर देखने को मिला। भजन गायक कन्हैया मित्तल की पहल पर निकाली गई 17 किलोमीटर लंबी खाटूधाम पैदल यात्रा में करीब 3 हजार श्रद्धालु शामिल हुए।

यात्रा में भजन गायक कन्हैया मित्तल के नेतृत्व में भक्तों का रेला खाटू श्यामजी के दर्शन के लिए बढ़ रहा था। इस दौरान मित्तल के हाथ में 1551 फीट लंबा निशान था, जिस पर हारे की महिमा अंकित थी। यात्रा में श्रद्धालु बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए और डीजे की धुन पर नाचते हुए खाटूधाम की ओर बढ़े।

इस यात्रा में हरियाणा, दिल्ली, जयपुर और रींगस से श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के अंत में भजन गायक कन्हैया मित्तल इस 1551 फीट लंबी ध्वजा को खाटूधाम में चढ़ाएंगे।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?