एशिया कप 2025 शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय टीम के पूर्व चीफ सेलेक्टर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने टीम सेलेक्शन पर कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की मौजूदा टी20 टीम एशिया कप तो जीत सकती है, लेकिन इसी टीम के साथ 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतना मुश्किल है।
अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए श्रीकांत ने कहा-
“इस टीम के पास एशिया कप जीतने का दम है, लेकिन वर्ल्ड कप का कोई चांस नहीं है। वर्ल्ड कप के लिए सिर्फ 6 महीने बचे हैं, लेकिन तैयारी कहां है? क्या हम इसी टीम को लेकर वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं?”
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस बार खिलाड़ियों का चयन उनके मौजूदा प्रदर्शन पर नहीं, बल्कि पुराने आंकड़ों को देखकर किया गया है। श्रीकांत ने सवाल उठाया कि आखिर रिंकू सिंह, शिवम दुबे और हर्षित राणा को किस आधार पर टीम में जगह मिली।
श्रीकांत ने कहा कि टीम में अभी भी कई सवालों के जवाब साफ नहीं हैं। उन्होंने पूछा कि आखिर 5वें नंबर पर बल्लेबाजी कौन करेगा? क्या वह संजू सैमसन, शिवम दुबे या फिर रिंकू सिंह होंगे?
उन्होंने आगे कहा, “मुझे समझ नहीं आता कि शिवम दुबे को क्यों चुना गया है। वहीं यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी, जिसने इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल दोनों में अच्छा प्रदर्शन किया है, उसे टीम से बाहर कर दिया गया। यह फैसले समझ से बाहर हैं।”
एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम
इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जा चुका है। टीम इस प्रकार है –
- सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
- शुभमन गिल
- अभिषेक शर्मा
- तिलक वर्मा
- हार्दिक पांड्या
- शिवम दुबे
- जितेश शर्मा
- अर्शदीप सिंह
- कुलदीप यादव
- संजू सैमसन
- हर्षित राणा
- रिंकू सिंह
- अक्षर पटेल
- जसप्रीत बुमराह
- वरुण चक्रवर्ती
श्रीकांत के बयान के बाद अब क्रिकेट फैंस के बीच भी चर्चा तेज हो गई है। कुछ लोग मानते हैं कि सेलेक्शन सही है और टीम एशिया कप जीत सकती है, जबकि कई फैंस का मानना है कि वर्ल्ड कप के लिए नई सोच और बदलाव की जरूरत है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में यह टीम एशिया कप में कैसा प्रदर्शन करती है और क्या सेलेक्शन पर उठे सवालों का जवाब मैदान पर अपने खेल से दे पाती है।
CHANNEL009 Connects India
