Breaking News

43 साल बाद मनोरमा कॉलोनी में बनी सड़क, पार्षद निधि से हुआ निर्माण

– मनोरमा कॉलोनी की गली नंबर-4 का मामला
– स्थानीय लोग बोले- मांग करते-करते थक गए थे

सागर. मधुकरशाह वार्ड की मनोरमा कॉलोनी के गली नंबर-4 में 43 सालों बाद सड़क का निर्माण हुआ है। यह शहर की सबसे पुरानी और पॉश कॉलोनियों में गिनी जाती है, लेकिन यहां पर अब तक सड़क और पानी की सुविधा नहीं थी। 2024 में यह इंतजार खत्म हुआ। पहले टाटा की पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति शुरू हुई और अब पार्षद निधि से सड़क बनना शुरू हो गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इतने लंबे समय में न तो सांसद, न विधायक और न ही नगर निगम ने इस ओर ध्यान दिया। आखिरकार, लोगों की शिकायत पर पार्षद रिचा सिंह ने इस काम को प्राथमिकता से करवाया। उन्होंने वार्ड की एक बच्ची से विकास कार्य का भूमिपूजन करवा कर सड़क निर्माण शुरू कराया।

अवैध कॉलोनियों में सुविधाएं, यहां नहीं
स्थानीय निवासी देवेंद्र नामदेव, सचिन बड़कुल और अमित तिवारी ने बताया कि शहर की कई अवैध कॉलोनियों में नगर निगम ने सड़क, नाली और पानी की व्यवस्था कर दी, लेकिन मनोरमा कॉलोनी की गली नंबर-4 को नजरअंदाज किया गया।

नाली का निर्माण अब भी अधूरा
हालांकि पार्षद निधि से सड़क बन रही है, लेकिन गली में अब तक नाली का निर्माण नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से जल्द से जल्द नाली बनाने की मांग की है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?