Breaking News

5000 करोड़ ड्रग्स केस: पंजाब से एक और आरोपी गिरफ्तार, UK से आया था सप्लाई करने

दिल्ली से बरामद 500 करोड़ रुपये की ड्रग्स मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाब के अमृतसर से एक और आरोपी जितेंद्र प्रीत गिल को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी भारत में ड्रग्स की खेप आने से पहले ही यहां पहुंच गया था। इसे गिरोह के सरगना ने यूके से भारत भेजा था ताकि ड्रग्स की सप्लाई की जा सके। दिल्ली पुलिस ने उसे अमृतसर से गिरफ्तार कर दिल्ली लाया और कोर्ट में पेश कर रिमांड ली, जिसके बाद पूछताछ शुरू की जाएगी।

क्या है पूरा मामला?

इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर चार तस्करों तुषार गोयल, भरत कुमार जैन, औरंगजेब सिद्दीकी और हिमांशु कुमार को गिरफ्तार किया था। तुषार गोयल एक बड़े प्रकाशन व्यवसायी का बेटा है। पुलिस ने दिल्ली के महिपालपुर स्थित उसके गोदाम से 562 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम थाईलैंड का हाइड्रोपोनिक मारिजुआना जब्त किया था। बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2000 से 5000 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

कैसे हुआ पर्दाफाश?

स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद कुशवाह ने बताया कि तीन महीने की जांच और मेहनत के बाद पुलिस टीम ने गिरोह का भंडाफोड़ किया। एसीपी कैलाश सिंह बिष्ट की देखरेख में इंस्पेक्टर राहुल कुमार और विनीत कुमार तेवतिया की टीम ने 1 अक्टूबर को दिल्ली के महिपालपुर में तुषार गोयल के गोदाम पर छापा मारा। पुलिस को यहां एक बड़ी ड्रग्स खेप मिलने की सूचना थी। टीम ने मौके से 562 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना बरामद किया और गोदाम मालिक तुषार गोयल को गिरफ्तार कर लिया।

गिरोह के सदस्य कौन हैं?

तुषार गोयल इस गिरोह का भारत में मुख्य रिसीवर और वितरक है। उसके साथ हिमांशु और औरंगजेब सिद्दीकी मुख्य सहयोगी हैं। भरत कुमार जैन, तुषार से 15 किलोग्राम कोकीन की खेप लेने के लिए मुंबई से दिल्ली आया था। अब तक की जांच में यह सामने आया है कि इस गिरोह का मुख्य सरगना मध्य-पूर्व के किसी देश से पूरे रैकेट को चला रहा है।

ड्रग्स की कीमत

बरामद कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये प्रति किलोग्राम और हाइड्रोपोनिक मारिजुआना की कीमत 50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने की कोशिश में जुटी है।

About admin

Check Also

हिमंता दूसरी बार असम के CM:2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, सभी ने असमिया में शपथ ली; मोदी-शाह मौजूद रहे

हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार बने असम के मुख्यमंत्री बीजेपी और सहयोगी दलों के मंत्रियों …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?