Breaking News

छत्तीसगढ़ में 8 आईएएस अधिकारियों का तबादला, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

बलरामपुर-रामानुजगंज कलेक्टर का स्थानांतरण

छत्तीसगढ़ सरकार ने आठ आईएएस अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है। बलरामपुर-रामानुजगंज के कलेक्टर रिमिजियुस को बदलकर पशु चिकित्सा सेवाओं का संचालक और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। उनकी जगह एससीईआरटी के संचालक राजेंद्र कुमार कटारा को बलरामपुर-रामानुजगंज का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

डॉ. प्रियंका शुक्ला को स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी
डॉ. प्रियंका शुक्ला को स्वास्थ्य सेवाओं का आयुक्त-सह-संचालक और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। वे इससे पहले पशु चिकित्सा सेवाओं और तकनीकी शिक्षा विभाग में संचालक थीं। उनके नए पदभार के बाद चंदन कुमार यादव अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

अन्य अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

  • संजीव कुमार झा को समग्र शिक्षा के संचालक पद के साथ पाठ्यपुस्तक निगम का प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • दिव्या उमेश मिश्रा को लोक शिक्षण संचालक पद के साथ एससीईआरटी और राज्य साक्षरता मिशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • जगदीश सोनकर को राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान का मिशन संचालक बनाया गया है।
  • ऋतुराज रघुवंशी को स्वास्थ्य सेवाओं से हटाकर तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग का संचालक नियुक्त किया गया है।

इन सभी अधिकारियों को अपने नए पदभार के साथ ही सरकार द्वारा सौंपे गए अतिरिक्त दायित्व निभाने होंगे।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?