Related Articles
ESIC मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल, अलवर में काम कर रहे FMG (फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट) डॉक्टरों ने स्टाइपेंड नहीं मिलने के विरोध में हड़ताल शुरू करने का फैसला किया है। डॉक्टरों का कहना है कि पिछले 7 महीनों से उन्हें स्टाइपेंड नहीं मिला, जबकि वे लगातार अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।
डॉक्टरों के अनुसार, वे 24 से 28 घंटे तक की लंबी शिफ्ट में काम कर रहे हैं और इमरजेंसी, वार्ड व मरीजों की देखभाल की पूरी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। मरीजों का दबाव बढ़ने के बावजूद उन्होंने कभी काम से पीछे हटने की कोशिश नहीं की, लेकिन स्टाइपेंड में लगातार देरी से वे आर्थिक और मानसिक तनाव में हैं।
FMG डॉक्टरों का आरोप है कि उन्होंने यह समस्या कई बार प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के सामने रखी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
डॉक्टरों की मुख्य मांगें हैं—
-
7 महीने का बकाया स्टाइपेंड तुरंत जारी किया जाए
-
आगे से समय पर भुगतान की व्यवस्था हो
-
प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन दिया जाए
डॉक्टरों ने साफ कहा है कि वे मरीजों की सेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं, लेकिन मेहनत का समय पर भुगतान उनका हक है।
CHANNEL009 Connects India
