Related Articles

आम आदमी पार्टी पर आरोप
सीएम भजनलाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया और भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस के पदचिह्नों पर चलने लगी। उन्होंने कहा कि पहले ये लोग खुद को ईमानदार बताते थे, लेकिन अब सत्ता में आते ही उन्होंने भ्रष्टाचार में लिप्त हो गए। भजनलाल ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में क्लासरूम बनाने के नाम पर 1300 करोड़ रुपये का घोटाला किया और स्वास्थ्य क्षेत्र में भी 65 हजार फर्जी लैब परीक्षण कर 300 करोड़ रुपये का घोटाला किया। इसके अलावा, उन्होंने शराब घोटाले का भी जिक्र किया, जिसमें 2800 करोड़ रुपये की हेरा-फेरी की गई।
प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत में बड़े बदलाव आए हैं। मोदी सरकार ने युवा, महिला, किसान और मजदूरों के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त किया और दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाया।
दिल्ली में स्थिति की आलोचना
सीएम भजनलाल ने दिल्ली की स्थिति की आलोचना करते हुए कहा कि दिल्ली की हालत ‘दिया तले अंधेरा’ जैसी हो गई है। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी होने के बावजूद यहां विकास और सुधार की स्थिति बहुत खराब है।
केजरीवाल पर निशाना
मुख्यमंत्री भजनलाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोला और कहा कि उनका रवैया महिला विरोधी है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपनी पार्टी की महिला सांसद को भी सुरक्षा नहीं दे सकते, तो आम महिलाओं की सुरक्षा कैसे होगी? उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी ने लोकपाल लाने का वादा किया था, लेकिन इस वादे पर वे खरे नहीं उतरे।
जनता से अपील
भजनलाल ने जनता से अपील करते हुए कहा कि जब हम अपने लिए कोई चीज खरीदते हैं, तो उसे अच्छे से देखकर खरीदते हैं। उसी तरह हमें सरकार चुनने से पहले अपने हितों के बारे में सोच-समझकर वोट देना चाहिए।