भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार ने कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। वित्त विभाग के नए आदेश के तहत पेंशन राशि बढ़ाने का फैसला लिया गया है। खास बात यह है कि 100 साल की उम्र पूरी करने वाले पेंशनर्स को उनके वेतन के बराबर ही पेंशन मिलेगी।
80 साल से ज्यादा उम्र वालों की पेंशन बढ़ेगी
नए आदेश के मुताबिक, 80 साल या उससे अधिक उम्र के पेंशनर्स की पेंशन में वृद्धि की जाएगी। इसमें तय किया गया है कि:
- 80 साल की उम्र पूरी होने पर पेंशन में 20% बढ़ोतरी।
- 85 साल पर 30% वृद्धि।
- 90 साल की उम्र पर 40% वृद्धि।
- 95 साल पूरे करने पर 50% पेंशन बढ़ेगी।
- 100 साल की उम्र पूरी करने वालों को वेतन के बराबर ही पेंशन दी जाएगी।
कब से मिलेगी बढ़ी हुई पेंशन?
जिस महीने में पेंशनर की उम्र 80, 85, 90, 95 या 100 साल पूरी होगी, उसके अगले महीने से उन्हें बढ़ी हुई पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी।
पहले क्या था नियम?
अभी रिटायरमेंट के बाद पेंशन के रूप में वेतन की आधी राशि दी जाती है, लेकिन अब 100 साल की उम्र पूरी करने पर पूरी पेंशन मिलेगी।
इस नए आदेश से राज्य के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़ा लाभ मिलेगा।