Related Articles
बांसवाड़ा में चर्च से बना मंदिर
बांसवाड़ा जिले के गांगड़तलाई क्षेत्र के सोडला दूदा गांव में 30 साल पुराने चर्च को मंदिर में बदल दिया गया। इस अवसर पर भगवान राम और भैरूजी की मूर्ति की प्रतिष्ठा की गई। गांगड़तलाई से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें संतों ने हिस्सा लिया। पूरे क्षेत्र में भगवा ध्वज लहराए गए और जयकारे गूंज उठे।
70 लोगों की हिंदू धर्म में वापसी
गांव के 30 परिवारों के करीब 70 लोगों ने फिर से हिंदू धर्म अपनाया। इन लोगों ने करीब 30 साल पहले ईसाई धर्म अपना लिया था। ग्रामीणों ने इनका स्वागत आरती कर किया।
संस्कार शाला खोलने की घोषणा
रामस्वरूप महाराज ने कहा कि अंग्रेजों के शासन के बाद भारत जल्द अखंड होगा। उन्होंने यह भी कहा कि भटके हुए लोगों को धर्म में वापस लाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर क्षेत्र में बाल संस्कार शाला खोलने की भी घोषणा की गई।