छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की तारीख एक बार फिर बदल दी गई है।
नई तारीख घोषित
- पहले यह चुनाव 13 मार्च को होना था, लेकिन अब इसे 20 मार्च कर दिया गया है।
- पंचायत संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया है।
- पत्र में बताया गया है कि यह बदलाव अपरिहार्य कारणों से किया गया है, लेकिन सटीक कारणों का जिक्र नहीं किया गया।
क्या होगा 20 और 24 मार्च को?
- 20 मार्च: जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के लिए प्रथम सम्मिलन की सूचना जारी की जाएगी।
- 24 मार्च: जिला पंचायत का प्रथम सम्मिलन आयोजित किया जाएगा।
कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
- चुनाव की तारीख़ दूसरी बार बदले जाने पर कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
- कांग्रेस नेता विनोद तिवारी समेत कई कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुए।
- कांग्रेस का कहना है कि पहले 5 मार्च को चुनाव की घोषणा हुई थी, फिर इसे 12 मार्च किया गया और अब 20 मार्च कर दिया गया है।