Related Articles
12 जिलों में रात का तापमान 20 डिग्री से कम, जयपुर समेत कई जिलों में दिन में गर्मी का असर
जयपुर। प्रदेश में दिन के समय मौसम शुष्क होने से गर्मी महसूस हो रही है, लेकिन पूर्वी हवाओं के असर से रात का तापमान बदलता रहा है। बीती रात 12 जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। वहीं, जयपुर और पश्चिमी इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा, जिससे गर्मी का असर दिखा।
मौसम विभाग के अनुसार, हवा के पैटर्न में हो रहे छोटे बदलावों के कारण कई जिलों में रात का तापमान थोड़ा गिरा है। जयपुर में बादलों की हल्की मौजूदगी के कारण रात का तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो दो डिग्री ज्यादा है। माउंटआबू में रात का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सीकर में यह 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अन्य जिलों में अंता बारां में 16.9, संगरिया में 17.4, भीलवाड़ा में 18.5, डबो में 18.7 और चूरू में 19.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी मैदानी इलाकों और बीकानेर व जयपुर संभाग में दिन का तापमान सामान्य या उससे अधिक रहने की संभावना है, जबकि शेखावाटी और कोटा संभाग में रात का तापमान थोड़ा गिर सकता है।