Breaking News

राजस्थान में स्कूल व्याख्याता भर्ती: 24 विषयों में 2202 पदों के लिए आवेदन शुरू

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आज से स्कूल व्याख्याता भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। माध्यमिक शिक्षा विभाग में 24 विषयों के लिए कुल 2202 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन 5 नवंबर से 4 दिसंबर 2024 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से भरे जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। भर्ती से संबंधित सभी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा की तिथि और स्थान की जानकारी समय पर दी जाएगी।

विषयवार पदों का विवरण

  • हिंदी: 380 पद
  • कॉमर्स: 340 पद
  • अंग्रेजी: 325 पद
  • संस्कृत: 64 पद
  • राजस्थान: 7 पद
  • पंजाबी: 11 पद
  • उर्दू: 26 पद
  • इतिहास: 90 पद
  • राजनीतिक विज्ञान: 225 पद
  • भूगोल: 210 पद
  • अर्थशास्त्र: 35 पद
  • समाज शास्त्र: 16 पद
  • होम साइंस: 16 पद
  • केमिस्ट्री: 36 पद
  • भौतिक विज्ञान: 147 पद
  • गणित: 153 पद
  • जीव विज्ञान: 67 पद
  • ड्राइंग: 35 पद
  • म्यूजिक: 6 पद
  • कोच (रेसलिंग): 1 पद
  • कोच (खो-खो): 1 पद
  • कोच (हॉकी): 1 पद
  • कोच (फुटबॉल): 1 पद
  • शारीरिक शिक्षा: 37 पद

आवेदन भरने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

About admin

Check Also

REET 2025: जल्द जारी होगी आंसर की, जानें कैसे करें चेक?

REET 2025 परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Channel 009
help Chat?