Related Articles
कोण्डागांव जिले में धान खरीदी का काम राज्य शासन के निर्देशानुसार सुचारू रूप से चल रहा है। पंजीकृत किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही है। जिले में अब तक कुल 1 लाख 17 हजार 360 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है।
अब तक 55 हजार 298 पंजीकृत किसानों से जिले के 67 धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की गई है। सबसे ज्यादा धान गहरी धान खरीदी केन्द्र से 10,042 क्विंटल, मुलमुला केन्द्र से 8,164 क्विंटल, बफना केन्द्र से 7,669 क्विंटल, बहीगांव से 5,864 क्विंटल और अरण्डी से 5,664 क्विंटल खरीदी गई है।
धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। प्रत्येक धान खरीदी केन्द्र में इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र और माइक्रो एटीएम जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं, जिससे किसानों को बड़ी सहुलियत मिल रही है।
किसान टोकन के माध्यम से निर्धारित धान खरीदी केन्द्रों में अपनी उपज लेकर जा रहे हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने किसानों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।