Breaking News

छत्तीसगढ़ के हरदीभाठा गांव को मिला राष्ट्रीय अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के हरदीभाठा ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। इसे केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2024 समारोह में ग्राम पंचायत के सरपंच मुनेन कुमार ने प्राप्त किया।

अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार: इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत रोमा श्रीवास्तव और ग्राम पंचायत सचिव मदन सिंह भी उपस्थित थे। हर साल केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान करता है, ताकि पंचायतों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ सके। इस साल पुरस्कार 15 राज्यों की 45 पंचायतों को दिया गया। हरदीभाठा ग्राम पंचायत को सामाजिक रूप से न्यायसंगत एवं सामाजिक रूप से संरक्षित पंचायत की श्रेणी में यह पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसके साथ ही 50 लाख रुपए की पुरस्कार राशि भी दी गई।

ग्राम पंचायत की प्रमुख उपलब्धियां:

  • ग्राम पंचायत हरदीभाठा में साढ़े चार सौ पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड दिया गया।
  • 184 लाभार्थियों को पेंशन और 178 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया।
  • 101 बच्चों को आंगनबाड़ी में पंजीकृत किया गया और सभी पात्र गर्भवती महिलाओं को पोषण भोजन दिया गया।
  • 14 महिलाओं को मातृत्व वंदना योजना के तहत लाभ मिला।

ग्राम पंचायत हरदीभाठा में 1361 जनसंख्या है और यहां 14 वार्ड हैं।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?