Breaking News

अब ट्रांसफर के बाद पुलिसकर्मी नहीं पहनेंगे साफा और माला, राजस्थान में आया नया आदेश

राजस्थान में पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर के बाद अब उनका स्वागत-सत्कार करते समय साफा और माला पहनाने पर रोक लगा दी गई है। जोधपुर रेंज के आइजी विकास कुमार ने इस बारे में आदेश जारी किया है।

आइजी ने कहा कि कुछ स्वागत समारोहों की आड़ में असामाजिक और आपराधिक तत्व पुलिसकर्मियों के साथ फोटो खिंचवाते हैं और भविष्य में इसका गलत फायदा उठाते हैं। इससे पुलिस की छवि भी खराब होती है और आम जनता पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

आइजी ने यह भी कहा कि स्थानांतरण एक सामान्य विभागीय प्रक्रिया है, इसलिए इसका महिमामंडन नहीं होना चाहिए। पुलिसकर्मियों का स्वागत समारोह सरल और औपचारिक होना चाहिए, ताकि पुलिस की गरिमा बनी रहे और गलत तत्व इसका फायदा न उठा सकें।

About admin

Check Also

गैस की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

जौनपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में आम आदमी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?