Breaking News

सिवनी की सीएमओ के घर ईओडब्ल्यू का छापा, आय से अधिक संपत्ति की जांच

सिवनी नगर पालिका अधिकारी दिशा डेहरिया के छिंदवाड़ा स्थित घर पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने गुरुवार सुबह छापा मारा। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के आधार पर की गई। दिशा डेहरिया फिलहाल सिवनी में पदस्थ हैं और बालाघाट की भी प्रभारी हैं।

सुबह 6 बजे शुरू हुई जांच

जबलपुर से आई 12 सदस्यीय ईओडब्ल्यू टीम ने सुबह 6 बजे छिंदवाड़ा के नागपुर रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी तैनात किया गया।

घर और प्रॉपर्टी की जांच

टीम का नेतृत्व डीएसपी स्वर्णजीत सिंह धामी कर रहे हैं। जांच के दौरान सीएमओ की संपत्तियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। घर से दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है।

पहले भी कई पदों पर रही हैं

दिशा डेहरिया पहले चांद और हर्रई में भी सीएमओ रह चुकी हैं। ईओडब्ल्यू की टीम मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर होगी।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?