Breaking News

एमपी बजट 2025-26: किसानों के लिए बड़ी सौगात, 1000 करोड़ का नकद भुगतान फंड

भोपाल: मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया4.21 लाख करोड़ रुपए के इस बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया। वित्त मंत्री ने अपने 1 घंटे 32 मिनट के भाषण में महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं कीं।

किसानों के लिए बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों को उनकी उपज की राशि नकद भुगतान के लिए 1000 करोड़ रुपए का विशेष फंड बनाया गया है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 2000 करोड़ रुपए और किसान प्रोत्साहन योजना के लिए 5230 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।

शिक्षा और रोजगार पर जोर

  • गांवों में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 11 नए आयुर्वेदिक कॉलेज खोले जाएंगे।
  • 22 नई आईटीआई संस्थान खोली जाएंगी।
  • 39 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे, जिससे 3 लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर मिलेंगे।

महिलाओं और गरीबों के लिए योजनाएं

  • लाड़ली बहना योजना के लिए 18,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
  • अटल पेंशन योजना के तहत महिलाओं को जोड़ा जाएगा।

अन्य बड़े प्रावधान

  • सिंहस्थ 2028 (उज्जैन) की तैयारियों के लिए भारी बजट का प्रावधान।
  • अटल कृषि ज्योति योजना और मुख्यमंत्री सूर्य किरण योजना के लिए करोड़ों का बजट तय।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बजट को “हर वर्ग के विकास और विश्वास का बजट” बताया और कहा कि एमपी अब तेज गति से विकास करेगा।

About admin

Check Also

‘CBI न आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, शुभेंदु अधिकारी PA केस में गलत गिरफ्तारी के बाद छूटे राज सिंह का छलका दर्द

‘CBI नहीं आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, गलत गिरफ्तारी के बाद राज सिंह का …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?